Friday, February 6, 2026

पटवारी संघ के जिला इकाई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Must Read

पटवारी संघ के जिला इकाई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन पटवारी संघ के जिला इकाई द्वारा आयोजित बैठक में पटवारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और समाधान के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में पटवारी संघ ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के खिलाफ कार्रवाई, पटवारी विमल सिंह के निलंबन को जांच तक स्थगित करने, बिना दस्तावेज सत्यापन के पटवारी के ऊपर कार्यवाही न की जाए, आकस्मिक सडक़ दुर्घटना की कार्यवाही नजीर शाखा से हो इस कार्यवाही से पटवारियों को दूर रखा जाए, समयमान वेतनमान सही समय में लागू किया जाए, और जिला खनिज न्यास मद से सभी हल्का में पटवारी आवास का निर्माण किया जाए जैसी मांगें रखीं। पटवारी संघ जिलाधीश के समक्ष उपस्थित होकर समस्या का निदान करने निवेदन करेंगे। बैठक में जिले के सभी पटवारी उपस्थित थे।बैठक के साथ ही पटवारी संघ ने अपनी मांगों के समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This