Wednesday, February 18, 2026

पट्टा वितरण के नियमों को किया पेचिदा, सबको दिया जाए पट्टा: लखन, भाजपा के आंदोलन के दबाव में आनन फानन में की है घोषणा

Must Read

पट्टा वितरण के नियमों को किया पेचिदा, सबको दिया जाए पट्टा: लखन, भाजपा के आंदोलन के दबाव में आनन फानन में की है घोषणा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने झुग्गी बस्तियों के लोगों को पट्टा वितरण की मांग को लेकर आंदोलन किया था। झुग्गी झोपड़ी परिवारों से आवेदन लेकर किए गए आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार पर दबाव बना और आनन फानन में पट्टा वितरण की घोषणा की गई है। पट्टा देने की घोषणा का हम स्वागत करते हैं, मगर हमारी मांग है कि हर झुग्गी झोपड़ी वासी को पट्टा का वितरण किया जाए। पट्टा वितरण के नियमों को पेचीदा कर दिया गया है। अगर सभी को पट्टा नहीं दिया गया तो भारतीय जनता पार्टी व्यापक जन आंदोलन करेगी। उक्त बातें जनता पार्टी के कोरबा प्रत्याशी लखन देवांगन ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
श्री देवांगन ने कहा कहा कि कोरबा औद्योगिक नगरी है। यहां सीएसईबी, राजस्व, सिंचाई विभाग, एनटीपीसी, बालको, एसईसीएल की भूमि में लोग मकान बना कर निवास करते हैं। प्रदेश सरकार ने 600 स्क्वायर फीट की भूमि का पट्टा देने की घोषणा की है। जिन परिवारों का 600 स्क्वायर फीट से अधिक में मकान है क्या उनके मकानों को तोड़ दिया जाएगा। उनके लिए क्या नियम है इसे स्पष्ट करने जाना चाहिए। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग वर्षों से मकान बना कर निवास करते आ रहे हैं।जिनके बच्चे आज डॉक्टर, वकील और अन्य नौकरियों में चले गए हैं। ऐसे लोगों को भी अपात्र कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने आनन फानन में पट्टा देने की घोषणा की है। जिले में जितनी भी जमीन पर लोग बसे हैं उन्हें पट्टा मिलना चाहिए। नियम कानून नहीं हटाया जाता है तो भाजपा विशाल प्रदर्शन करेगी। गरीबों का हक दिलाने प्रयास रहेगा। पट्टा वितरण में भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में पट्टा देने का वादा किया था। जिसे पूरा नहीं किया,अब चुनाव आते ही पट्टा वितरण का लॉलीपॉप थमाया गया है।हमारी सरकार बनेगी तो हम हर परिवार को पट्टा दिलाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने एक सपना देखा है कि हर गरीब का अपना आशियाना हो। मगर प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण गरीबों को ना तो पट्टा मिला है और ना ही उनका अपना आशियाना है। पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कहा कि पट्टा वितरण में गोलमाल की स्थिति है। राज्य सरकार जो पट्टा देने जा रही है उसमें चौहद्दी होनी चाहिए। पट्टा वितरण से पहले किसी प्रकार का कोई सर्वे नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार ने लॉलीपॉप की चूसी हुई चॉकलेट पकड़ने का काम किया है। हितानंद अग्रवाल ने कहा कि किसी तरह के सर्वे से पहले पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को साथ में लेकर सर्वे का काम किया जाता है। मगर नगर निगम के 67 वार्डों में इस तरह का सर्वे नहीं किया गया है। प्रेस वार्ता में देवेंद्र पांडे, गोपाल मोदी, लक्ष्मण श्रीवास, नवीन पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This