पति और देवर ने मिलकर महिला को पीटा
कोरबा। पति ने शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद पत्नी से मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। देवर ने भी भाई का साथ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कटघोरा निवासी देवेंद्र गोभिल की पत्नी रूपा गोभिल ने रिपोर्ट लिखाई है। इसमें बताया है कि उसका पति शराबी है। आए दिन मारपीट करता है।गुरुवार दोपहर लगभग सवा 1 बजे देवेन्द्र कुमार शराब पीकर घर पहुंचा था, जो पत्नी को अपनी शिकायत मायके पक्ष से करने की बात कहकर गाली और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान वहां पहुंचे देवर शैलेंद्र गोभिल ने भी घर से निकल जाने को कहा। फिर देवेंद्र ने धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। रूपा अपने परिजन के घर पहुंच गई। रूपा ने थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई है।
![]()

