Thursday, February 12, 2026

पति पत्नी की डंडे से पिटाई, जुर्म दर्ज

Must Read

पति पत्नी की डंडे से पिटाई, जुर्म दर्ज

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर स्कूलपारा के पास पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दंपति की डंडे से मारपीट कर दी। घटना में दोनों को चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम रामपूर स्कूलपारा निवासी अजमेर सिंह का परिवार रहता है। घर में अजमेर की पत्नी बुद कंवर थी। इस बीच गांव में रहने वाले देव प्रसाद, भोले, आधार सिंह, भगवनिया पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इस बीच अजमेर मौके पर पहुुंचा। गाली-गलौज करने से मना किया। इससे नाराज आरोपियों ने दंपत्ति की डंडे से पिटाई कर दी।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This