पत्नी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज
कोरबा। पत्नी से गाली-गलौज के आरोप में पुलिस ने उसके पति पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पाड़ीमार में रहने वाली एक महिला 7 साल के बच्चे के साथ पति से अलग रह रही है। एक दिन महिला अपने जीजा के साथ घर जा रही थी तब रास्ते में उसके पति ने देख लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जब मना किया तो वह मानने को तैयार नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि उसका पति आदतन शराबी है, इस कारण से वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। दोनों के बीच के विवाद का मामला भी कोर्ट में चल रहा है।
![]()

