Sunday, December 14, 2025

पत्नी से विवाद के बाद लापता हुए पति पुलिस ने खोज निकाला

Must Read

पत्नी से विवाद के बाद लापता हुए पति पुलिस ने खोज निकाला

कोरबा। पत्नी से विवाद के बाद लापता हुए पति को पुलिस ने हैदराबाद से खोज निकाला है। पत्नी ने पति के गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। विगत 13 मार्च को थाना बांगो में प्रार्थी प्रमिला बाई पति कृपाल सिंह टेकाम 30 वर्ष निवासी सासिन थाना के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका पति कृपाल सिंह टेकाम पिता गुरु दयाल सिंह टेकाम 34 वर्ष 23 फरवरी को अपने घर में पत्नी से विवाद करके कहीं चला गया था। जिस पर से थाना बांगो में गुम इंसान क्र 8/24 क़ायम कर जाँच में लिया गया। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद पता चला कि कृपाल सिंह कमाने खाने के लिए हैदराबाद चला गया था। वहां एक मसाला फैक्ट्री में काम कर रहा था। जिसे दिनांक दस्तयाब किया गया है।

Loading

Latest News

राजस्व- खनिज टीम के सख्त कार्रवाई से अवैध रेत आपूर्ति करने वालों में हड़कंप.

कोरबा/पाली:- राजस्व प्रशासन द्वारा इन दिनों नदी- नालों से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की जा रही...

More Articles Like This