Tuesday, February 17, 2026

परिवार सोता रहा और मकान में हो गई चोरी

Must Read

परिवार सोता रहा और मकान में हो गई चोरी

कोरबा। परिवार सोता रहा और सरगबुंदिया के एक मकान में धावा बोलकर चोरों ने 20 हजार रुपए नकदी, सोने व चांदी के जेवर सहित 90 हजार रुपए के सामानों की चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना उरगा थाना क्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 11 बजे से डेढ़ बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ग्राम सरगबुंदिया निवासी धनाराम व उसका परिवार रविवार की रात 11 बजे खाना खाने के बाद सो गए थे। रात लगभग डेढ़ बजे धनाराम की पत्नी रूपा सिदार उठी। टीवी रूम का दरवाजा टूटा हुआ था। रूपा ने आवाज लगाकर धनाराम का उठाई। रूम में जाकर देखा। सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, झुमका, सोने का चैन, अंगूठी, बाली, सोने का टॉप, फुल्ली, चांदी का पायल व 20 हजार रुपए नकदी नहीं थे। चोरी हुए कुल सामानों की कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपए की बताई जा रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This