Tuesday, February 17, 2026

पर्यावरण संरक्षण के नाम पर खानापूर्ति, टूटे ट्री गार्ड, पौधों को मवेशी कर रहे चट

Must Read

पर्यावरण संरक्षण के नाम पर खानापूर्ति, टूटे ट्री गार्ड, पौधों को मवेशी कर रहे चट

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का रोपण तो कर दिया जाता है, मगर उसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता। जिसके कारण पौधे वृक्ष नहीं बन पाते, पौधारोपण केवल खानापूर्ति साबित होती है। कुछ इसी तरह की बानगी जिले के कई स्थानों में देखने को मिल रही है।लाइवलीहुड कॉलेज मार्ग पर सडक़ के किनारे पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों की सुरक्षा के लिए ईंट और सीमेंट का ट्री गार्ड बनाया गया था। इसे कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। इससे पौधे को नुकसान पहुंच रहा है। लगाए गए फूल, फल और छायादार पौधे व उसकी पत्तियों को मवेशियों ने चट कर दिया है। इसके बाद भी सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह की स्थिति वीआईपी मार्ग सहित अन्य मार्गों की है। बताया जा रहा है कि पर्यावरण के सरंक्षण के लिए पौधरोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए थे।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This