Thursday, February 26, 2026

पर्व की खुशियां मातम में बदली, हादसे में युवक की मौत

Must Read

पर्व की खुशियां मातम में बदली, हादसे में युवक की मौत

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का दौर जारी है। हादसे में एक युवक की जान चली गई। युवक की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। दिवाली से पहले एक सडक़ हादसे में ग्रामीण की जान चली गई। मृतक का नाम राजेंद्र पटेल पिता दादूराम पटेल उम्र 20 वर्ष है, जो विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पोड़ी के कछारपारा का रहने वाला था। हादसा मंगलवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। राजेंद्र ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था तभी उसका ट्रैक्टर से संतुलन हट गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इसके इंजन के चारों चक्के उपर हो गए और ड्राइवर राजेंद्र नीचे दब गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This