Thursday, February 19, 2026

पानी की समस्या को लेकर पीएचई कार्यालय का घेराव

Must Read

पानी की समस्या को लेकर पीएचई कार्यालय का घेराव

कोरबा। कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 सुराबहार में पानी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब उग्र हो गया है। वर्षों पुरानी समस्या का समाधान न होने पर यहां के लोगों ने गुरूवार की दोपहर कटघोरा पीएचई कार्यालय का घेराव किया और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे सडक़ जाम करेंगे और आने वाले नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वार्डवासियों ने बताया कि सुराबहार मोहल्ला ऐसा क्षेत्र है जहां पानी की समस्या बहुत है। इसे लेकर कई बार नपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नही निकल सका। इसके बाद वार्ड 7 सुराबहार के वार्डवासी पानी की समस्या को लेकर पीएचई दतर पहुंचे। कार्यालय में जिमेदार अधिकारी नहीं थे। मौके पर मौजूद विभागीय इंजीनियर को नाराज वार्डवासियों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध से बचने के लिए इंजीनियर को कार्यालय छोडक़र भागना पड़ा।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This