Thursday, February 12, 2026

पार्टियों से निकलने वाले वेस्टेज भोजन और डिस्पोजल का सेवन कर लेने से चार मवेशियों की मौत,एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाही से लोगों में आक्रोश

Must Read

पार्टियों से निकलने वाले वेस्टेज भोजन और डिस्पोजल का सेवन कर लेने से चार मवेशियों की मौत,एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाही से लोगों में आक्रोश

कोरबा। जिले में एसइसीएल प्रबंधन की लापरवाही से मवेशियों की लगातार मौतें हो रही है। प्रबंधन के क्लब में होने वाली पार्टियों से निकलने वाले वेस्टेज भोजन और डिस्पोजल का सेवन कर लेने से चार मवेशियों की मौत हो गई। प्रबंधन की जिम्मेदारी बनती है कि वेस्टेज भोजन का निस्पादन सही ढंग से करे, लेकिन प्रबंधन द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार एसईसीएल द्वारा संचालित जेआरसी क्लब, सीआरसी क्लब व ओल्ड पूजा पंडाल में लगातार शादियां और पार्टी हुई। जहां से वेस्टेज भोजन बाहर फेंक दिया गया और उसका सेवन कर लेने से चार मवेशियों की मौत हो गई।इसे लेकर क्षेत्र के पूर्व पार्षद सुशील गर्ग ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि एसईसीएल की ये जिम्मेदारी बनती है कि वो वेस्टेज भोजन और कचरे का निष्पादन सही तरीके से करें, ताकी मवेशियों की जान न जाए। इस मामले को जिला प्रशासन को भी गंभीरता से लेने की जरूरत है। अधिकारियों को संबंधित प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाने की जरूरत है।बता दें कि शादी-पार्टियों का सीजन शुरू होने के साथ ही कोरबा शहर में घूमने वाली मवेशियों की जान पर बन आई है। खासकर एसईसीएल द्वारा संचालित किए जाने वाले क्लबों के बाहर फेंके जाने वाले वेस्टेज भोजन, डिस्पोजल और पतरियों का सेवन कर लेने से लगातार मवेशियों की मौत हो रही है।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This