पिकअप चालक की लापरवाही से गार्डर क्षतिग्रस्त

Must Read

पिकअप चालक की लापरवाही से गार्डर क्षतिग्रस्त

कोरबा। पिकअप चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन का परिचालन करने के कारण दर्री बरॉज का गार्डर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना गुरुवार दोपहर की है। कोरबा की ओर से आरे बोलेरो पिकअप वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन का परिचालन करते हुए गार्डर को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह गार्डर दर्री बरॉज के पास मेजर ध्यानचंद चौक के समक्ष लगा है।बताया गया है कि पिकअप चालक तेजी से वाहन लेकर दर्री की ओर आ रहा था और उसने सीधे गार्डर को ठोक दिया। इससे लोहे के पाइप से बना गार्डर क्षतिग्रस्त होकर वाहन पर गिर गया। पिकअप वाहन का सामने का भी शीशा टूट गया। दर्री बरॉज पर यह गार्डर बड़े वाहनों को पुल से गुजरने से रोकने के लिए लगाया गया है। गार्डर के क्षतिग्रस्त होने से दर्री बरॉज पुल से आवागमन बाधित रहा।

Loading

Latest News

गजराज का आतंक, मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे

कोरबा। कोरबा जिले में हाथी के कारण एक मंडी प्रभारी की जान चली गई। इस घटनाक्रम में उसकी पत्नी...

More Articles Like This