कोरबा। बांगों थाना अन्तर्गत ग्राम पतुरिया डांड़ में दीप नारायण शर्मा निवास करता था। वह बोलेरो चलाने का काम करता था। दीप नारायण 5 फरवरी की सुबह बोलेरो में सगाई के लिए धनवार पारा के कुछ लोगों को सगाई कार्यक्रम के लिए बांगों लेकर गया था। जहां से दीप नारायण पंचु यादव व गणेश यादव के साथ अल्टो कार क्रमांक सीजी 12 एक्यू 3711 में खाना खाने मोरगा चला गया। जहां से रात 2.30 बजे वे सभी बांगों लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे में बिसरार नाला के समीप एक पिकअप सडक़ के बीच खड़ी मिली। पिकअप के चालक ने एनडीकेटर बंद कर दिए थे। जिससे अल्टो पिकअप के पीछे जा टकराई। हादसे में दीप नारायण की मौत हो गई । उसके साथियों को गंभीर चोटें आई। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी पिकअप चालक की पतासाजी शुरू कर दी है।
![]()




























