Sunday, February 22, 2026

पुनर्वास ग्राम वैशाली नगर के समस्या निराकरण की मांग

Must Read

पुनर्वास ग्राम वैशाली नगर के समस्या निराकरण की मांग

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत पुनर्वास ग्राम वैशाली नगर की सिद्धि विनायक महिला स्व. सहायता समूह द्वारा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए कुसमुंडा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके ग्राम वैशाली नगर में पुनर्वास हेतु सन् 1995-96 में भूखण्ड आबंटित किया गया है, लेकिन आज तक अधिकार पत्र नहीं दिया गया है। शीघ्र ही अधिकार पत्र दिया जाए। बसाहट क्षेत्र का सीमांकन कराया जाए। उनका कहना है कि बसाहट क्षेत्र में सभी ग्रामवासियों के लिये मंगल भवन एवं सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया जाए। बसावट ग्राम वैशाली नगर बाजार स्थल को कब्जा मुक्त कर सुव्यवस्थित किया जाए। तालाब के पास गौरा गौरी पूजन हेतु चबूतरा एवं शेड निर्माण कराया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की है कि पंचायत भवन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अहाता निर्माण कराया जाए।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This