पुरषोत्तम कंवर ने दाखिल किया नामांकन

Must Read

पुरषोत्तम कंवर ने दाखिल किया नामांकन

कोरबा। कटघोरा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पुरषोत्तम कंवर ने सोमवार को अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। घंटाघर चौक से रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचें। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर भीड़ को कोसाबाड़ी चौक पर ही रोक दिया गया। इसके बाद पुरषोत्तम कंवर अपने पिता बोधराम कंवर व कुछ समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना पर्चा दाखिल किया। कटघोरा विधानसभा सीट से दूसरी बार उन्हें पार्टी आलाकमान ने मौका दिया है। गाजे बाजे के साथ हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे कांग्रेस की रैली में शामिल हुए।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This