Thursday, February 12, 2026

पुरानी बस्ती क्रमांक 4,वार्ड देवांगनपारा में खिलाई गई कृमिनाशक गोली

Must Read

पुरानी बस्ती क्रमांक 4,वार्ड देवांगनपारा में खिलाई गई कृमिनाशक गोली

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी
बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस में सहभागिता दर्ज कराई गई। बच्चों में बढ़ते कुपोषण की रोकथाम एवं उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए एलबेंडाजोल की खुराक खिलाना आवश्यक है। विभाग के निर्देशानुसार 10 फरवरी 2024 को शहरी परियोजना के ऑगनबाड़ी केन्द्र पुरानी बस्ती क्रमांक 4,वार्ड देवांगनपारा में भी दवा खिलाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लाजवन्ती दीवान,मितानिन श्रीमती कृष्णा देवांगन, सहायिका श्रीमती रमा देवी ने 1 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर-किशोरियों को एलबेंडाजोल (कृमिनाशक) की दवा खिलायी। क्षेत्र के लोगों को बताया गया कि छूटे हुए बच्चों को 15 फरवरी 2024 को मॉपअप दिवस पर दवा का सेवन कराया जाएगा। इसमें 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की आधी गोली, 2 वर्ष से 3 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चूरा/पीसकर पानी के साथ सेवन कराया जाता है। 3 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जाती है।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This