पुरेना खार स्कूल में न्योता भोज का आयोजन
कोरबा। प्राथमिक शाला पुरैनाखार में ग्राम के विशाल साय और विपत बाई के द्वारा शाला परिसर में न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें शनिवार को शाला परिसर में शाला शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें प्राथमिक स्तर के छात्र छात्राओं बच्चों को खीर पुड़ी दाल भात सब्जी सलाद पापड़ आचार और मिष्ठान खिलाया गया। इस मौके पर संकुल प्राचार्य प्रतिभा कौशिक ने न्योता भोज की सहराना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हर माह ग्रामीणों के साथ मिलकर करना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा बढ़ती है। संकुल समन्यवक आनंद राम कंवर ने आयोजन की प्रशंसा की। इस मौके पर शाला प्रधान पाठक मा.शाला पुरेनाखार एमएस कंवर, जयराम सिंह कंवर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पुरेनाखार कृष्ण भान सिंह तंवर शिक्षक, गुलेशवरी साहू सहा शिक्षक राजकुमारी यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता यादव, मिथलेश यादव, चमरीन बाई, रजनी बाई, प्रज्ञा, चांदनी व प्राथमिक शाला पुरेनाखार के सभी बच्चे शामिल हुए।
![]()




























