Thursday, February 12, 2026

पुलिस अफसर के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Must Read

पुलिस अफसर के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। बीती रात को अज्ञात चोरों ने शहर के सीएसईबी कालोनी में एक पुलिस अफसर के मकान में धावा बोलकर चोरी कि घटना को अंजाम दिया है। चोरी की सूचना मिलते पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम इस चोरी के मामले को डिटेक्ट करने के लिए जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मकान में कितने की चोरी हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अफसर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां सीएसईबी कॉलोनी में निवासरत एएसआई राकेश गुप्ता अपने परिवार के साथ शनिवार की देर शाम किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस बीच देर रात को जब वह वापस लौटे तो चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया था और मकान के अलमारी में रखें सामानों की चोरी कर मौके से फरार हो गए थे। चोरी की सूचना पाते ही देर रात पुलिस के अफसर और टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की बारीकी से जांच शुरु की गई। बताया जाता है कि पुलिस के अधिकारियों की टीम चोरों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास पर जुटी हुई है लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। चोरों ने मकान से लाखों का माल पार कर दिया है लेकिन पुलिस के अधिकारियों से संबंध में जानकारी चाही गई तो फिलहाल अभी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। जिस तरह से चोरों ने पुलिस अफसर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है चोरों ने शहर में पुलिस की चौकसी की पोल खोलते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। देखना है कि पुलिस इस मामले को कब तक सुलझा पाती है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बढ़ती इस तरह की वारदात से लोग भी सख्ते में हैं।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This