Saturday, February 14, 2026

पुलिस ने 800 नग नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, साइबर सेल व कुसमुंडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

Must Read

पुलिस ने 800 नग नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, साइबर सेल व कुसमुंडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नशे के खिलाफ पुलिस और साइबर सेल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में साइबर सेल और कुसमुंडा पुलिस की टीम ने नशीला कैप्सूल जप्त किया है।पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीली दवाई के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक राबिन्सन गुरिया के मार्गदर्शन पर सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी एवं थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक कृष्ण वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि प्रेमनगर के निवासी दिनेश कुमार जायसवाल एक झोला में रखकर नशीली मनोउत्तेजक कैप्सूल जो प्रतिबंधित है को आनंदनगर, प्रेमनगर में घुम घुमकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर टीम के द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी से 100 स्ट्रीप में कुल 800 नग नशीली कैप्सूल पाईवान स्पास प्लस कैप्सूल किमती 7200 रुपये के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा,सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी, स.उ.नि. रफिक खान, प्रधान आरक्षक रंजन देवांगन, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पांडे, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, आरक्षक रितेश शर्मा, आरक्षक त्रिलोचन जायसवाल, आरक्षक विष्णु पाटले, आरक्षक धीरज पटेल व आरक्षक लेखराम धीरहे की भूमिका रही ।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This