पुलिस ने दिखाया ट्रेलर, पकड़े गए कैश और जेवर, चुनाव में मतदाताओं को रिझाने का हथकंडा नहीं होगा कारगर

कोरबा। शांतिपूर्ण मतदान करने को लेकर जिला पुलिस महकमा ने अपनी ताकत झोंक दी है। चौक चौराहों और सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग पॉइंट बनाकर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस ने जांच का ट्रेलर दिखा दिया है। इस ट्रेलर में ही भारी मात्रा में कैश और जेवर जब्ती की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है कि मतदाताओं को रिझाने का हथकंडा सफल नहीं होने दिया जाएगा। नए एसपी जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर कोरबा पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर की गई कार्यवाही और मिली सफलता से चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए नगदी रकम और अन्य सामग्री बांटने के तैयारी में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस की ओर से इसे महज ट्रेलर और आगे पूरी पिक्चर बाकी बताया जा रहा है।चुनाव आयोग द्वारा एसपी बदल दिए जाने के बाद नए एसपी जितेंद्र शुक्ला बने। जो पदभार संभालने के बाद एक्शन में आ गए। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध कैश फ्लो व मतदाताओं को प्रलोभन के लिए उपयोग में लायी जाने वाली सामग्रियों को रोकने के लिए दिशा निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों समेत थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिया। साथ ही सख्ती से वाहन जांच करने और संदिग्ध परिवहन पर कार्यवाही करने के लिए के लिए भी कहा। जिसका असर यह हुआ कि रविवार की रात शहर के मानिकपुर पुलिस द्वारा प्रभारी उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में वाहन चेकिंग पॉइंट पर तीन लाख छ: हजार रु का सोना, चाँदी जप्त किया गया। पटेल पारा कोरबा निवासी मनोज मैटी पिता कोकिल मैटी उक्त आभूषण को लेकर जा रहा था। इसी तरह सोमवार की दोपहर थाना हरदीबाजार द्वारा थाना प्रभारी हरदीबाजार निरीक्षक नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में हरदीबाजार-बलौदा रोड खनिज नाका बैरियर के पास वाहन चेकिंग पॉइंट पर साढ़े 10 लाख रुपए का चांदी का आभूषण जब्त किया गया। उक्त आभूषण को मोटर सायकल सवार सुरेश सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी उम्र 47 वर्ष साकिन बलौदा जिला जांजगीर अवैध रूप से परिवहन कर रहा था। उसके मोटर सायकल के डिक्की को चेक करने पर डिक्की में आभूषण मिला, जिसके संबंध में बिल मांगने पर कोई बिल पेश नही किया। जिससे उक्त वस्तु संदिग्ध होने पर गवाहों के सक्षम जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है। इसी तरह कुसमुण्डा पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में चेकिंग करते हुए मनगांव में 2 व्यक्ति से बड़ी मात्रा में बर्तन जब्त किया है। जिसमें 2 नग बड़ा गंज एल्युमिनियम का एवं 16 नग कड़ाही एल्युमिनियम का मिला। उनके पास बिल नहीं होने पर चोरी या चुनाव के लिए खपाने पहुंचने के संदेह पर कार्यवाही किया गया। पकड़े गए राम कुमार बेलदार पिता बहरा बेलदार उम्र 42 वर्ष एवं राहुल बेलदार पिता सत्तु बेलदार उम्र 20 वर्ष तिवारीपारा डोंगरी थाना दीपका के निवासी है। बांगो में थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर के नेतृत्व में सउनि सुखलाल सिदार, प्रआर शिवशंकर परिहार, नीलेन्द्र सिंह तवर, आरक्षक लालचंद पटेल, अनिल सिंह पोर्ते ने वाहन चेकिंग दौरान महेन्द्रा पीकप क्रमांक सीजी 12, एएम 9734 से प्रतिबंधक विस्फोटक पदार्थ 129.371 किग्रा 2000 रुपये एवं इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 1000 नग कीमती 26000 रुपये को जप्त किया है। चेकिंग के दौरान पीकप चालक भैयालाल जाट पिता स्व नात्थूराम जाट 35 वर्ष निवासी सालगपुरा थाना पुर, जिला भीलवाडा राजस्थान, हाल मुकाम आईबीपी गोपालपुर दर्री ने वाहन चेक करने से पहले वाहन को खाली होना बताया। वाहन को चेक करने पर आम नागरिकों के जीवन एवं सम्पत्ति में जोखिम डालने वाले प्रतिबंधक विस्फोटक पदार्थ एवं इलेक्ट्रिक डेटोनेटर मिले। वही रात को चेकिंग के दौरान बांगो थाना के पास बैरियर में एक व्यक्ति से 8 लाख रुपए नगद जब्त किया और मानिकपुर पुलिस ने 2 लाख रुपए ले जाते एक व्यक्ति को पकड़ा है। सोमवार की रात थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान थाना बांगो बैरियर के सामने महेन्द्र सिंह पिता हवेलीराम 63 वर्ष, निवासी दुर्गापुर बंगाल थाना काक्सा जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल) से नगदी रकम 8 लाख रुपये को परिवहन करते बरामद किया गया। जिसका कोई दस्तावेज नहीं मिला।इसी तरह तरह मानिकपुर पुलिस द्वारा प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में वाहन चेकिंग पॉइंट पर ट्रांसपोर्ट नगर निवासी हरिश्चंद्र त्रिपाठी पिता राधेश्याम त्रिपाठी से नगदी 2 लाख रुपए परिवहन करते हुए बरामद कर रकम के सम्बन्ध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर उक्त रकम को 102 द प्र स के तहत जप्त किया गया।
![]()

