पूज्य सिंधी पंचायत के अशोक चावलानी अध्यक्ष मनोनीत

Must Read

कोरबा। पूज्य सिंधी पंचायत की आम बैठक सिंधु भवन शहीद हेमूकालाणी नगर रानी रोड में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ सिंधी समाज के ईष्टदेव भगवान झूलेलाल की मूर्ति पर? माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके उपरांत बैठक आरंभ की गई। मंच संचालन पंचायत के जनसंपर्क अधिकारी आनंद राम बुधवानी ने की। कार्यवाहक अध्यक्ष चंदन दास कोटवानी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी को सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पूज्य सिंधी पंचायत कोषाध्यक्ष मनोज जेठानी जी ने वर्ष 2024-25 के आय व्यय का ब्यौरा व रिलीफ फंड को प्राप्त दान राशि और दी गई सहायता राशि की जानकारी आम बैठक में प्रस्तुत की। पंचायत के सहयोगी संगठन श्री झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के अध्यक्ष संतोष वाधवानी ने समिति और रामसागर पारा युवा सेवा समिति के अध्यक्ष रवि सचदेव ने आय व्यय का विवरण दिया। सिंधु महिला मंडल के आवक जावक की जानकारी पंचायत के सचिव नरेश जगवानी ने प्रदान की। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल कार्यकारिणी बैठक में तीन माह (31 मार्च 2026 तक) बढ़ाये जाने की जानकारी सचिव ने दी। जिसे अनुमोदन के लिए आम सभा में रखा। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया। तत्पश्चात् समाज के सदस्यों के द्वारा दिये गये प्रश्नों का उत्तर सचिव नरेश जगवानी एवं पूर्व अध्यक्ष किशन चंद दावड़ा ने दिया। पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यकारिणी सत्र 2026-27 के अध्यक्ष पद की प्रक्रिया में राजकुमार ज्ञानचंदानी एवं संतोष वाधवानी ने अशोक चावलानी के समर्थन में अपना दावा वापस लिया। अशोक चावलानी को सर्वसम्मति से पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा का वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में संरक्षक द्वय मुरलीधर माखिजा व कंवरलाल मनवानी ने उद्बबोधन देकर समाज की एकता एवं सामाजिक समरसता बनाये रखने का आव्हान किया। नवमनोनित अध्यक्ष का स्वागत कर किया गया। नवमनोनित अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बबोधन में कहा कि आप सभी ने मुझ पर विश्वास करके जो जवाबदारी दी है उसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन लेकर समाज सेवा में अपना योगदान प्रदान कर कार्य करूंगा।

Loading

Latest News

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम इफ्तार पार्टी में हुए शामिल, मुस्लिम समाज ने जगह-जगह किया इस्तकबाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कोरबा आगमन हुआ। इस मौके पर जगह जगह...

More Articles Like This