Monday, February 16, 2026

पॉवर कंपनी के कर्मियों को बोनस और डीए के आदेश शीघ्र होंगे जारी

Must Read

पॉवर कंपनी के कर्मियों को बोनस और डीए के आदेश शीघ्र होंगे जारी

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ अध्यक्ष बलदाऊ सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसमिशन, डिस्ट्रिब्यूशन कम्पनी के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक मनोज खरे से मुलाकात की। महासंघ ने प्रबंध निदेशक से दीपावली बोनस और महंगाई भत्ता के लम्बित आदेश के संबंध में ध्यानाकृष्ट कराया। जिस पर प्रबंध निदेशक ने शीघ्र ही आदेश जारी कर दिए जाने का आश्वासन दिया। महासंघ महामंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि इसके अतिरिक्त महासंघ के पदोन्नति, संविदा नियमितीकरण सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हेतु समय प्रदान करने के अनुरोध पर बैठक बुलाने पर सहमति दी गई है। कार्यालयीन पदों के केंद्रीकृत ग्रेडेशन की विसंगतियों को सुधारे जाने के संबंध में मानव संसाधन विभाग के साथ महासंघ की बैठक करवा कर समुचित हल निकाले जाने का आश्वासन दिया। महासंघ प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष बी एस राजपूत, संयुक्त महामंत्री नेहरू कश्यप, राष्ट्रीय पदाधिकारी अरुण देवांगन, मनोज शर्मा, संगठन मंत्री द्वय हरीश चौहान, शिवेंद्र दुबे उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This