Thursday, February 12, 2026

प्रेक्षक से आमनागरिक निर्वाचन संबंधी कर सकते हैं शिकायत, सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा एवं श्री कैलाश सुखदेव पगारे के मोबाइल में भी किया जा सकता है सम्पर्क

Must Read

प्रेक्षक से आमनागरिक निर्वाचन संबंधी कर सकते हैं शिकायत, सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा एवं श्री कैलाश सुखदेव पगारे के मोबाइल में भी किया जा सकता है सम्पर्क

कोरबा। लोकसभा निर्वाचन 2024 कोरबा लोकसभा अंतर्गत जिले के सभी चारों विधानसभा (रामपुर, कटघोरा, पाली-तानाखार, कोरबा) हेतु सामान्य प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा (आईएएस)से आमनागरिक सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस कक्ष क्रमांक-1 में मुलाकात कर सकते हैं। इसी तरह उनके मोबाइल नम्बर 7647045883 में सम्पर्क कर निर्वाचन संबंधी शिकायत की जा सकती है। वही इसी तरह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दो विधानसभा (भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़), जिला कोरिया के 01 विधानसभा (बैकुण्ठपुर) एवं जिला गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही के 01 विधानसभा (मरवाही) हेतु सामान्य प्रेक्षक कैलाश सुखदेव पगारे (आईएएस) को नियुक्त किया गया है। उक्त विधानसभा के संबंधित निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए आम नागरिक एनटीपीसी स्थित कावेरी गेस्ट हाउस में सुबह 09 से 10 बजे तक कक्ष क्रमांक 01 में मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही इनके मोबाइल नंबर 7647046318 में संपर्क कर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This