फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Must Read

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

कोरबा। एक युवक ने घर पर म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की खबर के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला उरगा थाना क्षेत्र के खैरभाठा गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां निवासरत युवक नरेश कर्ष घर का इकलौता कमाने वाला था। नरेश के परिवार में उसकी मां, एक छोटा भाई और तीन बहनें हैं। नरेश अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह अपने परिवार का एक इकलौता सहारा था। युवक की सुसाइड करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।जानकारी के मुताबिक नरेश जांजगीर-चांपा जिले में अपनी मौसी के घर रहकर निजी कम्पनी में काम करता था। वह दो दिन पहले ही कोरबा आया था। मृतक के भाई रोशन ने बताया कि जब से मौसी के घर से आया था तब से वो गुमसुम और चुपचाप था। पूछने पर कोई जवाब भी नहीं देता था।भाई ने बताया कि मंगलवार की दोपहर नरेश घर पर अकेले था। बहन नहाने गांव के पास तालाब गयी हुई थी। मां काम से बाहर गई थी और वो भी किसी काम से तिलकेजा गांव गया हुआ था। जब वो वापस लौटा तो नरेश म्यार पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना उसने तुरंत परिजनों को देते हुए उरगा थाना पुलिस को दी।उरगा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। युवक की मौत कब, कैसे और किन परिस्थिति में हुई है इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This