Saturday, February 14, 2026

फंदे पर लटकी युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

Must Read

फंदे पर लटकी युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

कोरबा। जिले में एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम संजय वर्मा है। जिसने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का शव रजगामार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे एक बड़े मैदान में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। संजय द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात जैसे ही लोगों को पता चली वैसे ही भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रजगामार पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने फोन में उदासी भरा गाना चला रहा था और कान पर हेडफोन भी लगा रखा था। ऐसी उम्मीद जताई थी जा रही है कि संजय किसी बात को लेकर काफी परेशान था इस कारण उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This