Friday, February 13, 2026

फंदे लटकी मिली वृद्ध की लाश, जांच जारी 

Must Read

फंदे लटकी मिली वृद्ध की लाश, जांच जारी

कोरबा। बांगो थानांतर्गत ग्राम गुरसिया में रहने वाले एक वृद्ध ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है। इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक आदतन शराबी था। उसके घर पर ही उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। वृद्ध की मौत के संबंध में परिजनों ने बताया कि रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा और खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This