Tuesday, February 24, 2026

फर्जी खनिज अधिकारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Must Read

फर्जी खनिज अधिकारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरबा । फर्जी खनिज अधिकारी बनकर लोगों को चमका-धमकाकर रुपए की वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया। कटघोरा थाना अंतर्गत कसनिया निवासी पुनित दुबे खुद को कभी पत्रकार बताता था तो कभी फर्जी खनिज अधिकारी बनकर क्षेत्र में खनन का मामला पकड़ता था। कार्रवाई करने के नाम पर वह लोगों को चमका-धमकाकर रुपए वसूलता था।कटघोरा क्षेत्र के ललमटिया निवासी लखनलाल पटेल के ट्रैक्टर को पकडक़र पुनीत दुबे ने 10 हजार रुपए वसूल किए। बाद में पुनीत दुबे की सच्चाई पता चलने पर लखनलाल ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपी पुनित दुबे के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसकी जानकारी होने पर आरोपी भाग निकला था।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This