Monday, February 16, 2026

फसल कटाई में व्यस्त हुए अन्नदाता

Must Read

फसल कटाई में व्यस्त हुए अन्नदाता

कोरबा। एक ओर चहुंओर विधानसभा चुनाव पूरी तरह से शबाब पर है। प्रत्याशी घर घर वोट मांगने जा रहे हैं। अपने पक्ष में वोट मांगने पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं खासकर किसानों को चुनावी शोर से कोई सरोकार नहीं है। वे तो फसल कटाई के कार्य में मशगूल हो चले हैं।
किसान फसल कटाई के कार्य में जुट गए हैं। 50 फीसदी किसानों का धान पककर तैयार है। जो फसल कटाई करने खेतों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को गांव की गलियों में लोग नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे प्रत्याशियों को गांव में लोग नहीं मिल पा रहे हैं। गौरतलब है कि फसल कटाई का दौर शुरू हो चुका है। किसान अब फसल काटने के लिए सुबह से लेकर शाम तक खेतों में ही डटे हैं। अधिकतर किसान हाथों से फसल कटाई कर रहे हैं तो वहीं अधिकतर किसान हार्वेस्टर के माध्यम से फसल कटाई कर रहे हैं। हालांकि 50 फीसदी धान की फसल अभी पकी नहीं है। जिसके चलते अधिकतर रकबे तक हार्वेस्टर मशीन नहीं पहुंच पा रही है। जिससे किसान हाथों से ही कटाई कर रहे हैं। दोनों ही बड़ी पार्टियां धान का पैसा देने के लिए घोषणा ऊपर घोषणा कर रहे हैं। कोई 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदने की बात कर रहा है तो कोई 3200 रुपए प्रति क्विंटल। ऐसे में किसान अपना एक-एक बीज सहेजने में जुटे हुए हैं। किसान चाह रहा है कि उसका पाई-पाई सोसायटी में बिके और उसका पूरा धान सरकार के समर्थन मूल्य में बिके। जिसे लेकर किसानों का पूरा फोकस फसल समेटने को लेकर है। अभी फिलहाल उन्हें चुनाव से कोई सरोकार नहीं है। फसल समेटने के बाद वे चुनाव की ओर फोकस करेंगे।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This