Sunday, March 1, 2026

फोरलेन सडक़ से आवागमन में अभी करना पड़ेगा इंतजार, दो निर्माणाधीन एनएच फोरलेन सडक़ का निर्माण अगले साल जून तक होगा पूरा

Must Read

फोरलेन सडक़ से आवागमन में अभी करना पड़ेगा इंतजार, दो निर्माणाधीन एनएच फोरलेन सडक़ का निर्माण अगले साल जून तक होगा पूरा

कोरबा। दो निर्माणाधीन नेशनल हाइवे फोरलेन सडक़ का निर्माण अगले साल जून से सितंबर के बीच पूरा हो सकेगा। कोरबा से चांपा तक की सडक़ अगले साल जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है जबकि उरगा से बिलासपुर तक निर्माणाधीन हाइवे सितंबर तक पूरा होगा। कोरबा से चांपा तक 38.2 किमी फोरलेन सडक़ का निर्माण चल रहा है जबकि भारतमाला प्रोजेक्ट उरगा से बिलासपुर तक 70.2 किमी की सडक़ का काम भी तेजी से चल रहा है। उरगा से बिलासपुर तक 70.2 किमी में से 30 किमी तक का काम पूरा भी हो चुका है। कोरबा से चांपा तक की सडक़ भी आधी बन चुकी है। दोनों ही सडक़ कोरबा जिले के प्रमुख हैं। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर को जोडऩे वाली सडक़ के बनने से चांपा पहुंचने में 40 मिनट और बिलासपुर पहुंचने में महज एक घंटा का समय लगेगा। कोरबा से चांपा तक फोरलेन सडक़ का निर्माण 999 करोड़ में हो रहा है। बारिश की वजह से सडक़ का काम धीमा हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मानसून सीजन के बाद तेजी से काम होगा। पूरी उम्मीद है कि अगले साल मई-जून तक हाइवे पूरा तैयार हो जाएगा। पांच साल पहले जिले में आधा दर्जन फोरलेन सडक़ों के लिए एनएचएआई ने सर्वे किया था। इसमें कटघोरा से बिलासपुर लगभग बन चुकी है। कटघोरा से अंबिकापुर पूरा होने के करीब है। कटघोरा से अंबिकापुर तक की सडक़ दो पार्ट में स्वीकृत की गई थी। पहला पार्ट कटघोरा से शिवनगर पहले ही पूरा हो चुका है। शिवनगर से अंबिकापुर के बीच कुछ अंडरपास का काम रूका हुआ है। केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री ने लोकसभा में बताया है कि यह सडक़ दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। उरगा से बिलासपुर तक की भारतमाला सडक़ परियोजना की कुल लागत 1745 करोड़ के करीब है। 70.2 किमी लंबी इस सडक़ के लिए 506.56 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इस सडक़ पर 13 ब्रिज का निर्माण चल रहा है। यह सडक़ उरगा से चांपा मार्ग पर कोरबा से जुड़ेगी। जो कि नहर के ऊपर से होकर गुजरेगी।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं – श्रीमती सोनी विकास झा

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शनिवार को क्षेत्र के विकास कार्यों को...

More Articles Like This