Friday, January 23, 2026

फ्लोरा मैक्स मामले में केन्द्रीय अजजा आयोग ने लिया संज्ञान, 15 दिवस के भीतर मुख्य सचिव से मांगा जवाब

Must Read

फ्लोरा मैक्स मामले में केन्द्रीय अजजा आयोग ने लिया संज्ञान, 15 दिवस के भीतर मुख्य सचिव से मांगा जवाब

कोरबा। फ्लोरा मैक्स का मामला दिल्ली पहुंच चुका है। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को नोटिस भेजते हुए 15 दिवस के अंदर जवाब मांगा है। जवाब नहीं आने पर केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अपने शक्ति का प्रयोग कर 338 क का उपयोग करते हुए मुख्य सचिव को समन जारी कर सकता है।नोटिस आने के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आ गया है। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अतर सिंह आर्य से मुलाकात कर कोरबा सहित अन्य जिलों में फ्लोरा मैक्स कंपनी व उसके लोगों के द्वारा की गई ठगी पर ध्यानाकर्षण कराया था। जिले में करीब 40 हजार महिलाओं के साथ ठगी व धोखाधड़ी होने की शिकायत करते हुए बताया गया कि जिले में कितनी महिलाओं के साथ में ठगी हुआ है, कितने रुपए का ठगी हुआ है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन के पास नहीं है। वही सभी थाना-चौकी क्षेत्र में महिलाओं की शिकायत दर्ज नहीं किया जा रहा है, जबकि सभी थाना- चौकी क्षेत्र में अलग-अलग लोगों ने फ्लोरा मैक्स का नाम लेकर महिलाओं से ठगी किया है। इतनी बड़ी वित्तीय अनियमितता होने के बाद भी केवल जिले के कार्यरत फ्लोरा मैक्स से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन क्षेत्र स्तर पर महिलाओं को ठगने वाले लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है जो चिंता का विषय है और प्रशासन की कार्यवाही को कटघरे में खड़ा करता है। इन सभी बातों को लेकर ननकी राम कंवर ने केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अतर सिंह आर्य सहित अमित शाह को जानकारी दिया है। इसके उपरांत नोटिस आने के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आ गया है। कंपनी के लीडरों के द्वारा ठगी हुई महिलाओं को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार, पूर्व सरपंच और पंचों ने सचिव तथा करारोपरण...

More Articles Like This