Sunday, June 1, 2025

फ्लोरा मैक्स से जुड़ी महिला की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Must Read

फ्लोरा मैक्स से जुड़ी महिला की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। फ्लोरा मैक्स ने हजारों महिलाओं को कर्जदार बना दिया है। कंपनी से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद दफ्तर सील कर दिए गए हैं। झांसे में आकर कर्जदार बनी महिलाएं कलेक्ट्रेट से लेकर सीएम हाउस तक फरियाद लगा चुकी हैं। इस बीच फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ हुए कानूनी कार्रवाई के साईड इफेक्ट अब सामने आने लगे हैं। कंपनी से जुड़ी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव उसके घर पर ही पाया गया है। मृतका का नाम भगवती बाई था और वो करतला थाना अंतर्गत सकदुककला गांव की निवासी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया,कि मृतका पिछले तीन दिनों से बीमार चल रही थी,जिसके कारण शायद उसकी मौत हुई होगी। बहरहाल पुलिस जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि मृतका ने करीब 80 महिलाओं को कंपनी से जोड़ा था। मगर जिस तरह से इस मामले में करोड़ों का घोटाला हुआ उसका प्रभाव कहीं न कहीं महिला पर पड़ा है। इस मामले में कंपनी के दो डायरेक्टर सहित टॉप टेन में शामिल दस महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। महिला की मौत के बाद कंपनी में हडक़ंप मच गया है। फिलहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है,जिसके बाद महिला के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न   दिनांक 27 मई 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की...

More Articles Like This