Saturday, February 21, 2026

बंद मकान में आग, झुलसने से वृद्ध की मौत, घटना में कीमती सामान भी जलकर हुए खाक

Must Read

कोरबा। पंप हाऊस में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों की नजर बंद मकान पर पड़ी। मकान से धुएं के साथ किसी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिजन भीतर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। मकान के भीतर सारा सामान धू धूकर जल रहा था,जबकि भीतर मौजूद बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे आनन फानन कमरे से बाहर निकाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत पंप हाऊस रामेश्वर यादव 72 वर्ष निवास करता था। उसके साथ ही कमरे में छोटा पुत्र शनि यादव भी रहता था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य आसपास बने मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह शनि काम करने पुराना बस स्टैंड स्थित दुकान गया था। उसके लौटने से पहले शाम करीब 7.30 बजे बुुजुर्ग भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया। वह कमरे में सो रहा था। इसी बीच अचानक कमरे के भीतर आग लग गई। इसका खुलासा तब हुआ, जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला अपने घर से बाहर निकली। उसे बुजुर्ग के कमरे से धुआं निकलते दिखाई दी। वह कमरे के पास पहुंची तो बुजुर्ग के चिखने की आवाज सुनाई दे रही थी। इसकी जानकारी महिला ने परिजनों के अलावा आसपास के लोगों को दी। परिजन सहित बस्तीवासी कमरे के सामने पहुंचे। उन्होंने देखा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। वे किसी तरह दरवाजा खोलकर भीतर पहुंचे। इस दौरान कमरे के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था, जबकि बुजुर्ग का कमर से नीचे का हिस्सा झुलस गया था। उसे किसी तरह बाहर निकाल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया। अस्पताल में बुजुर्ग को आईसीयू में रख उपचार शुरू किया गया। डॉक्टर लगातार प्रयास के बाद भी वृद्ध की जान नही बचा सके। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेमों मिलने पर अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए बुजुर्ग के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कमरे के भीतर लगी आग की चपेट में आकर कीमती सामान जलकर खाक हो गए। घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले की तह तक जाने पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है। शुक्रवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सेंपल लिए हैं। हालांकि बंद कमरे में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को माना जा रहा है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This