Monday, February 16, 2026

बच्ची से बेड टच का आरोपी गिरफ्तार

Must Read

बच्ची से बेड टच का आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 54 साल के एक बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य किया है। घटना 23 जून को हुई थी, जब आरोपी संजीव गुप्ता बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को बताया कि अंकल ने उसके साथ बैड टच किया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी संजीव गुप्ता आलू-प्याज बेचने का काम करता है और पीडि़ता के घर अक्सर आता-जाता था। अतिरिक्त पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने उसे गुड टच-बैड टच के बारे में सिखाया था, जिसके कारण बच्ची ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बच्ची को न्याय दिलाया जाएगा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This