Friday, February 13, 2026

बच्चों के मनोरंजन का साधन बन रहा परेशानी का कारण

Must Read

बच्चों के मनोरंजन का साधन बन रहा परेशानी का कारण

कोरबा। सीएसईबी कॉलोनी का उद्यान बदहाल स्थिति में है। मैदान के घास सूख गए हैं, झूले टूट चुके हैं। इसमें से कई झूले गायब हो गए तो कई झूले जंग लगी हालत में है। प्रवेश द्वार से लेकर अंदर की सभी व्यायाम की सामाग्रियां बदहाल हो चुकी है। उद्यान में एक लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। इस कारण शाम छह बजे के बाद मैदान में अंधेरा पसर जाता है। मैदान में असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। कई बार शरारती तत्व उत्पात मचाते हैं। इससे कॉलोनीवासी भी परेशान हो रहे हैं। उद्यान में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने की वजह से इसका उपयोग नहीं हो रहा है। बच्चे झूले का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। बच्चों को चोटें लग रही है। इस कारण बच्चे भी अब उद्यान जाने से बच रहे हैं। जबकि हेल्दी सीजन में लोग सुबह और शाम घूमने और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कई बार ध्यान आकर्षित कराया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This