Wednesday, February 11, 2026

बरबसपुर से उरगा चौक तक शुरू हुआ सडक़ मरम्मत कार्य, आवागमन में हो रही थी परेशानी

Must Read

बरबसपुर से उरगा चौक तक शुरू हुआ सडक़ मरम्मत कार्य, आवागमन में हो रही थी परेशानी

कोरबा। जिले की जर्जर सडक़ों को सुधारने का काम अब शुरू हो चुका है। गौमाता चौक से उरगा तक की सडक़ का पेचवर्क निगम और पीडब्ल्यूडी दोनों ने ही शुरु कर दिया है। निगम द्वारा गौमाता चौक से बरबसपुर तक और पीडब्ल्यूडी ने बरबसपुर मोड़ से उरगा चौक तक सडक़ की मरम्मत शुरु कराई गई है।
गौरतलब है कि बारिश से पहले इस सडक़ की मरम्मत नहीं कराई जा सकी थी। मानसून सीजन में सडक़ पर कई जगह और जानलेवा गड्ढें हो गए थे। दोनों विभाग का दावा था कि मानसून सीजन के खत्म होने के बाद 15 अक्टूबर से काम शुरु कर दिया जाएगा, लेकिन आचार संहिता की वजह से निविदा प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब जाकर काम शुरु कराया गया है। गौमाता चौक पर मिट्टी की मोटी परत जम गई है, इसे हटाने और गड्ढे पाटने का काम शुरु शनिवार से प्रारंभ किया गया है। वहीं पीडब्ल्यूडी ने बरबसपुर मोड़ से नाला पुल तक मरम्मत का काम बीते दो दिन में कर लिया गया है। अब उरगा चौक तक आगामी एक सप्ताह के भीतर पेचवर्क पूरा कर लिया जाएगा। वहीं कटघोरा से गोपालपुर तक की सडक़ का काम भी पीडब्ल्यूडी ने पूरा कर लिया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This