बरसात के बीच शहर में हो रही राखड़ की बारिश

Must Read

बरसात के बीच शहर में हो रही राखड़ की बारिश

कोरबा। छग राज्य उत्पादन कंपनी के डीएसपीएम संयंत्र की ईएसपी में मेंटनेंस के कारण चिमनी से काला धुआं निकलता रहा। इस दौरान राखड़ की बरसात भी हुई। हालांकि प्रबंधन ने जल्द ही मेंटनेंस पूरा कर लेने का दावा किया है। विद्युत संयंत्रों में स्थापित ईएसपी चिमनी से निकलने वाले प्रदूषित धुएं और राख को छान लेता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण काफी हद तक कम हो जाता है। बताया जाता है कि डीएसपीएम के ईएसपी में खराबी आ गई थी, जिसके मेंटनेंस का काम मंगलवार को किया गया। इस दौरान सुबह से दोपहर तक चिमनी से काला धुआं निकलता रहा। सुबह बारिश के दौरान राखड़ की बरसात भी हुई, जिससे आसपास क्षेत्र में राखड़ की परत जम गई। संयंत्र की इकाई क्रमांक 2 को वार्षिक रखरखाव के लिए बंद रखा गया है। वहीं इकाई क्रमांक एक के ईएसपी में खराबी आ गई थी। एचटीपीपी के प्रभारी मुख्य अभियंता पीके स्वाइन ने बताया कि संयंत्र की तीन इकाई को बंद रखा गया है। प्रदेश में बिजली की डिमांड कम है। डिमांड बढऩे पर इकाइयों को चालू किया जाएगा। मंगलवार को संयंत्र की इकाई क्रमांक 4 व 5 से उत्पादन हो रहा था। 1340 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र से महज 380 मेगावाट बिजली बन रही थी।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This