बरीडीह नहर में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

बरीडीह नहर में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले में उरगा थानांतर्गत बरीडीह स्थित नहर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव नहर में फंसा हुआ लोगों ने देखा। महिला कौन है और कहां कि रहने वाली है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला का शव देखकर मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने उरगा पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला की पतासाजी शुरू कर दी गई। आसपास के लोगों से महिला जके संबंध में पूछताछ की जा रही है। आसपास थाना क्षेत्र की पुलिस को भी शव मिलने से अवगत करा उसकी पहचान की कोशिश की गई।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This