बर्खास्त जवान ने की जान देने की कोशिश, घटना के बाद नगर सैनिकों में आक्रोश

Must Read

कोरबा। नगर सेना के एक जवान ने बर्खास्तगी से आहत हो कर आत्महत्या की कोशिश की है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक उसने कलेक्टर परिसर में जहर सेवन किया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कराया गया दाखिल कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस एवं प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद हॉस्पिटल में नगर सैनिकों की भीड़ लगी है। पीड़ित नगर सैनिक संतोष पटेल से सुसाइड नोट बरामद किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि नगर सेना जे डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत भी की है। बता दें कि इससे पहले राजनांदगांव के एक नगर सैनिक ने भी आत्मघाती कदम उठाया है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This