Saturday, February 21, 2026

बहनों ने स्कूल में ही बनाई राखी, फिर सहपाठी भाईयों की कलाई पर सजाई

Must Read

बहनों ने स्कूल में ही बनाई राखी, फिर सहपाठी भाईयों की कलाई पर सजाई

कोरबा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा में रक्षाबंधन के पूर्व दिवस पर 8 अगस्त को पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व 7 अगस्त को सह पाठ्यगामी क्रिया कलाप के तहत राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुआ था। जिसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार की गई राखी को विद्यालय की छात्राओं ने अपनी कक्षा के सहपाठी बालकों को उनकी कलाई में बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया। प्राचार्य बीएस अहीरे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्नातकोत्तर शिक्षक जीआर जांगड़े ने छात्र छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को रक्षा बंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This