Sunday, February 15, 2026

बहू ने की सास ससुर की पिटाई

Must Read

बहू ने की सास ससुर की पिटाई

कोरबा। बहू ने सास-ससुर से मारपीट करने के बाद चाकू से हमला कर दिया। इसकी रिपोर्ट प्रार्थी सलिहापारा चाकाबुड़ा निवासी कृष्णावतार जोशी ने बांकीमोंगरा थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि बांकीमोंगरा में गुरुद्वारा के पास भी उनका घर है, जहां उसके दो बेटे रहते हैं। इनमें बड़ा संदीप जोशी और प्रदीप छोटा बेटा है। 11 सितंबर की शाम लगभग 5 बजे वह प्रदीप से मिलने बांकीमोंगरा गया था। तभी छोटी बहू नीलू जोशी आ गई और विवाद करने लगी। पत्नी जमुना देवी के बीच-बचाव करने पर उसके बाल को पकड़कर पीपल पेड़ के पास पटक दिया। इसके बाद चाकू से हमला भी किया। पुलिस ने नीलू जोशी पर केस दर्ज कर लिया है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This