बाँकी मोगरा (कोरबा)।
बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर कॉलेज, बाँकी मोगरा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्थान द्वारा “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” नाम से 80 घंटे का पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रेजुएट, फाइनल ईयर के छात्र, डिप्लोमा, डिग्री, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई विद्यार्थियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस 80 घंटे के प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को एम्प्लॉयेबिलिटी स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, इंटरव्यू प्रिपरेशन एवं प्रैक्टिकल जॉब-रेडी ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
संस्थान के निदेशक श्री सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स की तैयारी कराई जाएगी ताकि वे आत्मविश्वास के साथ नौकरी में इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और अपने करियर को सही दिशा दे सकें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है और अधिक जानकारी के लिए छात्र स्वयं उपस्थित होकर जानकारी ले सकते है। यह प्रवेश प्रक्रिया सीमित सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
![]()




























