Wednesday, February 11, 2026

बांगो पुलिस ने चेंकिग के दौरान 4लाख 20 हजार रूपए किया जप्त

Must Read

बांगो पुलिस ने चेंकिग के दौरान 4लाख 20 हजार रूपए किया जप्त

कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस महाकमा ने सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच पड़ताल तगड़ी कर दी है। पुलिस की जांच में नगदी सोने चांदी के जेवर सहित अन्य सामान पकड़े जा रहे हैं। इस कड़ी में बांगो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4 लाख 20 हजार कैश बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान के मद्देनजर अवैध कैस फ्लो रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन दिये गये थे। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर के नेतृत्व में सोमवार को वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना बांगो बैरियर के सामने जाकिर अली पिता शौकत अली, उम्र 41 वर्ष, निवासी सरकंडा चाटीडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर से नगदी रकम चार लाख बीस हजार रुपयेको परिवहन करते बरामद किया गया। रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त रकम को 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया। पृथक से अग्रिम कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष नागर, उनि महासिंह, सउनि सुखलाल सिदार , प्र आर. शिव शंकर परिहार , नीलेन्द्र सिंह, आर. पुरंजन साहू, अशोक खरे, इतवार सिंह शामिल रहे।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This