Wednesday, February 18, 2026

बांधपाली के गौठान के पास मिली लाश, हत्या की आशंका

Must Read

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधपाली के गौठान के पास सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बहादुर सिंह अगरिया उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी बांधपाली के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार शव के चेहरे पर जलन जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं और एक पैर टूटा हुआ नजर आ रहा है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंका है। सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This