Tuesday, February 3, 2026

बाइक स्टार्ट करते ही बढ़ा दिया एक्सीलेटर, शिव मंदिर की दीवार से जा टकराई बाइक, राजमिस्त्री की मौत

Must Read

कोरबा। उरगा थानांतर्गत ग्राम भलपहरी में रामाधार सिंह कंवर 21 वर्ष निवास करता था। वह राजमिस्त्री का काम कर घर चलाने में परिवार का मदद कर रहा था। रामाधार शनिवार की सुबह मामा के घर कनबेरी आया था, जहां से देर शाम घर जाने निकला। वह अपने होंडा साइन क्रमांक सीजी 12 एवाय 0228 में सवार होकर चालू किया और एक्सीलेटर पर दबाव बढ़ा दिया। बाइक ने अचानक रफ्तार पकड़ ली, जब तक युवक नियंत्रण पाता, तेज रफ्तार बाइक सीधे शिव मंदिर की दीवार से जा टकराई। घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार रामाधार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना घटित होते ही मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने डॉयल 112 की मदद से रामाधार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। वे रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर का कोरबा प्रवास, समस्त राजपत्रित एवं थाना चौकी प्रभारियों की ली गई मीटिंग

कोरबा। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष...

More Articles Like This