Saturday, February 28, 2026

बाघिन ने फिर किया मवेशियों पर हमला, निगरानी में जुटा वन अमला, ग्रामीणों में दहशत

Must Read

बाघिन ने फिर किया मवेशियों पर हमला, निगरानी में जुटा वन अमला, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। हाथी के अलावा बाघिन की दहशत ग्रामीणों में बनी हुई है। वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज पहुंची बाघिन वापस पसान रेंज लौट गई है। बीती रात सरमा गांव के पास बाघिन ने दो मवेशियों पर हमला कर दिया।ग्रामीणों ने शोर मचा कर मवेशियों की जान बचाई। लेकिन दोनों घायल हैं। बाघिन के वापस मरवाही वन मंडल की ओर लौटने की संभावना भी है। कटघोरा वन मंडल में पिछले 5 दिनों से बाघिन की वजह से ग्रामीण दहशत में हैैं। केंदई रेंज के कुल्हरिया में जंगली सूअर का शिकार करने के बाद बाघिन वापस पसान रेंज के सरमा पहुंच गई। यहां बृजलाल के बैल, रामनारायण कोयल के एक गाय को बाघिन ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघिन जंगल की ओर चली गई । इसके बाद सिंदूरगढ़ पहाड़ के आसपास देखा गया है। बाघिन गांव के आसपास ही पहुंचकर मवेशियों पर हमला कर कर रही है। वन विभाग की टीम 24 घंटे ट्रैकिंग करने में लगी हुई है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। बाघिन को कॉलर आईडी लगाया गया है। इस वजह से वन विभाग को लोकेशन मिलता रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले क्षेत्र में हाथियों का उत्पात था।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This