Sunday, February 15, 2026

बार बार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान, 5 को आंदोलन की चेतावनी, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से की शिकायत

Must Read

बार बार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान, 5 को आंदोलन की चेतावनी, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से की शिकायत

कोरबा। एसईसीएल के पुर्नवास ग्राम सर्वमंगला नगर, वार्ड क्र. 54 में बार-बार बिजली की कटौती होने से ग्राम वासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे भी इस भीषण गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर अपनी परेशानी बताए हुए कहा कि ग्राम में लाईट की लचर व्यवस्था है। गांव में कई मोहल्ले में बिजली के पोल नहीं है तो कहीं तार लटक रहे हैं तो कहीं पर तार गिरने की संभावना है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्रामवासियों द्वारा बार-बार इस संबंध में विद्युत विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकला है। ग्रामवासियों की यह भी मांग है कि हमें सबस्टेशन की जरुरत है, जिससे बिजली की बार-बार कटौती नहीं होगी अगर व्यवस्था नहीं करते हैं तो समस्त ग्रामवासी 5 जून के बाद आंदोलन करेंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी बिजली विभाग की होगी। इधर विद्युत अभियंता बी बी नेताम ने ग्रामीणों को उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने आश्वाशन दिया है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This