Wednesday, January 28, 2026

बारिश थमते ही उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Must Read

बारिश थमते ही उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

कोरबा। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम में बदलाव के बीच ऊर्जाधानी में बारिश की बूंदे थम गई है। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर रही है। कूलर पंखे भी गर्मी से राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। भादो के महीने में ऊर्जाधानी में बादल खूब बरसे। कुछ दिन तक शहर की सडक़ें और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया था लेकिन जैसे ही बारिश थमी एक बार फिर उमस भरी गर्मी लोगों को खूब परेशान कर रही है। दोपहर तक सूर्य की किरणें सामान्य दिनों की तुलना में तेज रह रही है। इससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी देखा जा रहा है। धान की फसल में बीमारी लगने लगी है। इससे किसान परेशान हैं। कीड़ों को मारने के लिए कृषि विभाग से संपर्क कर रहे हैं। फसल के साथ-साथ मौसम में यह बदलाव लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ रहा है। मौसमी बीमारी परेशान कर रही है। सर्दी, खांसी और मियादी बुखार से लोग परेशान हैं। अस्पतालों में लंबी लाइन लग रही है। निजी अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ गई है।

Loading

Latest News

बर्खास्त होमगार्ड आत्महत्या कोशिश मामले में हटाए गए जिला सेनानी, प्रशासन का बड़ा फैसला लिया एक्शन

कोरबा। नगर सेना (होमगार्ड) के बर्खास्त जवान की आत्महत्या की कोशिश के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया...

More Articles Like This