बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत
कोरबा। हफ्ते भर के इंतजार के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ। गुरुवार की शाम गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।पिछले कई दिन से बादल नहीं बरस रहे थे। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को आने-जाने में भी तकलीफ हो रही थी। लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और मध्यम गति से हवाएं चली। गरज और चमक के साथ बारिश हुई। इससे शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश लंबी नहीं हुई और लगभग आधे घंटे में ही बारिश थम गई। हालांकि इस किसानों को और पानी का इंतजार है।
![]()

