बाल संप्रेक्षण गृह से दो अपचारी बालक फरार

Must Read

बाल संप्रेक्षण गृह से दो अपचारी बालक फरार

कोरबा। जिले के रिस्दी चौक पर संचालित बाल संप्रेक्षण गृह से दो अपचारी बालक फरार हो गए। ड्युटी पर तैनात नगर सेना के जवानों को चकमा देकर दोनों फरार हो गए हैं। इस मामले में जवानों की लापरवाही सामने आई है। अपचारी बालकों के भागने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिती देखी गई। मारपीट और चोरी के मामले में दो अपचारी बालक बाल संप्रेक्षण गृह में थे,जो नवागढ़ और बलौदाबाजार के निवासी है। घटना की जानकारी सिविल लाईन पुलिस को दे दी गई है। वहीं महिला और बाल विकास के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने बताया कि संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This