Wednesday, January 21, 2026

बाल संप्रेषण गृह से फरार अपचारी बालक की चल रही तलाश, खिड़की की रॉड तोड़कर हुआ फरार

Must Read

कोरबा। कोहड़िया स्थित बाल संप्रेषण गृह से 16 वर्षीय अपचारी बालक खिड़की की रॉड तोड़कर फरार हो गया है। यह घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र में हुई, जिसके बाद संप्रेषण गृह में हड़कंप मच गया।अधिकारियों ने तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
फरार हुआ बालक जांजगीर-चांपा का निवासी है। उसे चोरी के मामले में 9 दिन पहले ही इस संप्रेषण गृह में लाया गया था। बताया जा रहा है कि यह बालक पहले भी भाग चुका है। कुछ महीने पहले भी इसी बाल संप्रेषण गृह से तीन अपचारी बालक फरार हो गए थे। वे किचन शेड में काम करते समय मौका पाकर भागे थे। हालांकि उन तीन में से एक बालक बाद में वापस आ गया था। पिछली घटना के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे। वर्तमान में संप्रेषण गृह में कुल 33 अपचारी बालक निरुद्ध हैं।

Loading

Latest News

Palm Mall परिसर एवं आसपास पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण हेतु बैठक संपन्न

कोरबा। टी.पी. नगर स्थित Palm Mall परिसर एवं उसके आसपास मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग एवं यातायात बाधा की...

More Articles Like This